तीन दिनों से लापता था बुज़ुर्ग, आज मिली उसकी लाश

मुकेश यादव
मऊ : मधुबन थाना क्षेत्र के कस्बा मर्याद पुर के समीप एक अरहर के खेत मे तीन से लापता एक 70 वर्षीय बृद्ध का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई जानकारी के अनुसार मर्याद पुर पुरवा पुर निवासी राम औतार साहनी पुत्र मोती साहनी बीते सोमवार कि सुबह घर से भोजन करने के बाद बाज़ार जाने कि बात कह कर निकाला देर शाम तक जब वह घर नही पहुचा तो परिजन उसे देर रात तक इधर उधर तलास करते रहे जब कही पता नही चला तो दूसरे दिन थाना पहुच कर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराया।












