गाजियाबाद। लोनी थाना कोतवाली पुलिस ने बंथला नहर पुलिया से दबिश देकर तीन लुटेरों को पकडने का दावा किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 1 कार, 4 बाइक, तमंचा, नगदी और मोबाइल बरामद किए है। पुलिस पकड़े गए आरोपियों को जेल भेज रही है।
लोनी कोतवाली प्रभारी उमेश कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस टीम बंथला में चेकिंग कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने नहर की पुलिया से लूटपाट करने वाले एक गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि पकड़े गए लुटेरों ने बृहस्पतिवार को ग्राम सिकरानी पुलिया से एक युवक से मोबाइल और नगदी लूटे थे। पूछताछ में लुटेरों ने दिल्ली एनसीआर से कार और बाइक चोरी करना भी कबूला है। लुटेरें चोरी का सामान बेचने के लिए पुलिया पर खड़े थे। पकड़े गए लुटेरों ने अपना नाम सतवीर निवासी सकलपुरा, दीपक और रोहित निवासी ग्राम जावली बताए हैं। पुलिस ने लुटेरों की निशान देही से एक कार, चार बाइक, मोबाइल, 600 रुपये, दो तमंचा देशी और कारतूस बरामद किए।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..