जल भराव के कारण एक और दो मंजिला इमारत भरभराकर गिरा, एक की हालत नाजुक
सरताज खान
गाजियाबाद। लोनी अशोक विहार कालोनी में बारिश से हुए जलभराव के कारण मकान की नीव कमजोर होने पर शनिवार रात दो मंजिला इमारत का पीछे का हिस्सा गिर गया। हादसे के दौरान मेन गेट नहीं खुलने पर परिवार के सदस्य मकान में फंस गए। जिसमें एक बुजुर्ग व्यक्ति घायल हो गया। कालोनी के लोगो ने फसें लोगों को बाहर निकाला और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। रविवार सुबह सूचना पर पहुंची नगर पालिका की टीम ने रेसक्यू आपरेशन चलाया। एसडीएम सतेंद्र ने घटना स्थल का मुआयना किया।
मुलरुप से बुलंदशहर के रहने वाले इस्लाम खांन परिवार के साथ अशोक विहार कालोनी में रहते है। वह आटो चलाता है। शनिवार रात वह पत्नी बूंदो बेगम, बैटे कासिफ, बैटी शहरीन और चांदनी के साथ सो रहे थे। रात करीब 12 बजे सिमेंट झड़ने पर बैटा कासिफ उठ गया। उसने शोर मचाकर परिवार के सभी सदस्यों को उठाया और बाहर निकलने को कहा। कासिफ ने बताया कि मेन गेट नहीं खुल रहा था। इस दौरान मकान का पीछे का हिस्सा गिर गया। मकान का हिस्सा गिरने से उसके पिता इस्लाम खांन घायल हो गए। जिनकों अस्पताल में भर्ती कराया था। उन्होंने बताया कि मकान के पीछे, दाई तरफ और सामने पानी तेज बारिश के कारण जलभराव हो गया था। जिससें मकान की नीव कमजोर हुई थी।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..