जिला अधिकारी से कॉलोनी का मुख्य रास्ता बनवाने के लिए किया मांग

सरताज खान
गाजियाबाद। लोनी पालिका क्षेत्र की पुनीत एंक्लेव कॉलोनी वासियों ने जिलाधिकारी को शिकायत पत्र देते हुए उन्हे वहा के मुख्य मार्ग की बदहाली से अवगत कराया तथा उसका अति शीघ्र निर्माण कराए जाने के लिए मांग की है। ताकि वहां रहने वाले लोगों के सामने आने-जाने के लिए बनी विकट समस्या से निजात मिल सके।

जबकि पानी निकासी सुचारू नहीं होने के कारण मार्ग पर बने गड्ढों व कॉलोनी में भी जगह-जगह पानी भरा रहता है। यही कारण है कि दुर्घटनाएं होना वहां आम बात है। जबकि पानी भरने से मकानों की नीव भी कमजोर होती जा रही हैं।











