जन जागृति फाउंडेशन ने फादर पी विक्टर को पर्यावरण के क्षेत्र में सराहनीय कार्य के लिए दिया शुभकामनाये
विकास राय
गाजीपुर जनपद के हार्टमन इण्टर कालेज हार्टमन पुर के प्रधानाचार्य फादर पी विक्टर से मुलाकात करने जनता जनार्दन इण्टर कालेज के प्रबंधक एवं सपा नेता राजेश राय पप्पू. जनता जनार्दन इण्टर कालेज के नवनियुक्त प्रधानाचार्य डा शिवचरण गौतम.जन जागृति फाउंडेशन लखनऊ के अध्यक्ष श्रीकांत यादव.श्याम बहादुर राय.कमलेश राय शर्मा .अजय यादव समेत अन्य लोग पहुंचे।
फादर पी विक्टर द्वारा सभी का स्वागत किया गया।फादर पी विक्टर के द्वारा सभी आगन्तुकों को मिशन ग्रीन गाजीपुर के द्वारा पौधे भेंट किया गया। राजेश राय पप्पू ने पर्यावरण के क्षेत्र में किये गये सराहनीय कार्य के लिए फादर पी विक्टर की सराहना की और कहा की आपसे लोगों को बहुत कुछ सीखने को मिलता है। जरूरत है उनको अपने जीवन में लोग अपना लें। डा शिव चरण गौतम प्रधानाचार्य को भी फादर ने प्रधानाचार्य बनाये जाने की बधाई दी।जनता जनार्दन इण्टर कालेज गांधीनगर एवम हार्टमन इण्टर कालेज हार्टमन पुर बिल्कुल आमने सामने कुछ दूरी पर स्थित है। जन जागृति फाउंडेशन के अध्यक्ष श्रीकांत यादव ने भी फादर को पर्यावरण के क्षेत्र में सराहनीय कार्य के लिए शुभकामनाये दी और पौधारोपण कार्यक्रम में अपने द्वारा भी भागीदारी की बात कही। रविवार को मुहम्मदाबाद स्थित शहीद पार्क में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन है। इस कार्यक्रम में मिशन ग्रीन गाजीपुर की तरफ से फादर के प्रतिनिधि के रूप में श्रीकांत यादव अपने सहयोगियों के साथ भाग लेंगे।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..