हफ़्तों से जला है ट्रांसफार्मर , ताजियादार के साथ साथ ग्रामीण परेशान, नही हो रही सुनवाई।

तबज़ील अहमद
कौशाम्बी। विधुत विभाग को किसी भी प्रकार की परेशानी नज़र नही आ रही है। सैता उपकेन्द्र के अन्तर्गत स्थित ग्राम- शेरगढ़ मूरतगंज हफ़्तों से अंधेरे में डूबा हुआ है। आपको को बता दे कि ट्रांसफार्मर जलने की शिकायत विद्युत विभाग के अधिकारियों को पहले से दी जा चुकी है। जानकारी के लिए बता दे कि ग्राम शेरगढ़ में 11 केवी का ट्रांसफार्मर लगा हुआ । लेकिन लोड ज्यादा होने के कारण महीने में 4 बार ट्रांफार्मर फुक चुका है।











