तब्जिल अहमद/जितेन्द्र कुमार
कौशम्बी। जनपद के मूरतगंज ब्लॉक के खण्ड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय पर तब लोगो की आँखे नम हो गयी , जब सरकारी प्राथमिक/माध्यमिक विद्यालयों में दोपहर का भोजन बनाने वाली रसोइयों ने खण्ड शिक्षा अधिकारी के द्वारा शासन को मानदेय बढ़ाने, प्रतिवर्ष रसोइयों की चयन प्रक्रिया को समाप्त करने व रसोइयों की विभिन्न समस्याओं को दूर करने हेतु ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन देते समय रसोइयां संगठन जिन्दाबाद व प्रधान की तानाशाही नही चलेगी के नारे से पूरा मूरतगंज ब्लॉक का खण्ड शिक्षा अधिकारी का दफ्तर गूंज गया। रसोइयों ने ज्ञापन दे खण्ड शिक्षा अधिकारी मूरतगंज के द्वारा शासन को रसोइयों ने कहा कि साहब महीने भर का गैस सिलेंडर 880 रुपये का मिलता है। और हमारा वेतन 1 हजार रुपये है। उस 1 हज़ार रुपये में से 880 का गैस सिलेंडर खरीद लेने के बाद हमारे पास 120 रुपये ही बचे अब आप ही बताइए साहब 120 रुपये में महीना भर क्या खाएं। सोचनीय विषय है।
अब देखना यह है कि 1 हज़ार रूपये में 5 से 7 घंटे ड्यूटी बजाती हुई रसोसियां, जिन्होंने अपने और अपने परिवार के पेट की परवाह न करते हुए, दुसरो की पेट भरती हैं। देखते है कि ज्ञापन में माँगी गयी माँग को शिक्षा विभाग कितने गहराइयों से लेते है। ज्ञापन लेते समय एबीएसए मूरतगंज, शिक्षामित्र अध्यक्ष आलोक मिश्रा, अनूप मिश्रा, आदि शिक्षा विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…