टाइगर से मचा हड़कंप

फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी- लखीमपुर खीरी आय दिन हो रहे जंगल के अवैध कटान से जंगली जानवर अब आस पास के गांव का रुख कर रहे है, जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई है, एक के बाद एक जंगली जानवरों का हमला बढ़ता जा रहा है, ताज़ा मामला दुधवा से सटे कुकरा का है जहां एक बाघ ने रामपाल नामक व्यक्ति पर उस समय हमला कर दिया जब वो किसी काम से अपने साथी के साथ जा रहा था तभी अचानक रास्ते के किनारे झाड़ियों के बीच से बाघ निकल आया और रामपाल पर जानलेवा हमला कर दिया जिससे रामपाल गम्भीर रूप से घायल हो गया रामपाल को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज चल रहा है












