बेसिक शिक्षा के कक्षा हिंदी की किताब में छपी अटल जी की गलत जन्मतिथि
फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी.बेसिक शिक्षा विभाग की किताबों में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को लेकर किताब में गलत जानकारियां दी गई हैं।
बेसिक शिक्षा विभाग ने कक्षा छह के बच्चों को हिन्दी सिखाने के लिए हिन्दी मंजरी नाम की किताब छापी है। स्कूलों में जब यह किताब आई तो नया खुलासा हुआ। मंजरी के पाठ 21 में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की कविता छपी है-‘आओ फिर से दिया जलाएं…। इस कविता के नीचे कवि का परिचय है। इस परिचय में अटल जी की तस्वीर के साथ कुछ जानकारियां लिखी गई हैं। इसमें उनकी जन्म तारीख दो दिसम्बर 1924 दर्ज है। जबकि विकीपीडिया पर मौजूद जानकारी के मुताबिक अटल जी की असल जन्मतारीख 25 दिसम्बर 1924 है। इस गलत जानकारी के बच्चों के बीच जाने से संशय के हालात बन गए हैं। भाजयुमो के प्रदेश मंत्री कमलेश मिश्रा ने किताब में गलत तथ्य प्रकाशन पर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने प्रकाशक से जानकारी दुरुस्त करने को कहा है। उधर बीएसए बुद्धप्रिय सिंह ने मामले की जानकारी से इनकार किया है।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..