गाज़ियाबाद. बुधवार की प्रातः दुर्घटना के दौरान गंभीर रूप से घायल हुई एक गाय की सूचना पाकर वहां पहुंचे गौरक्षक समिति कार्यकर्ताओं ने मौके पर उपचार कराते हुए उसकी जान बचाई और एक वाहन की मदद से उसे सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।
किसी अज्ञात वाहन द्वारा उक्त गाय को अपनी चपेट में लेकर उसे गंभीर रुप से घायल कर देने के मामले मैं प्रातः लगभग 4: 30 बजे जैसे ही गौ रक्षक कार्यकर्ताओं को इसकी जानकारी मिली वह तुरंत मौके पर पहुंच गए जहां गाय का अत्याधिक रक्त बह चुका था। जिसकी गंभीर हालत को देखते हुए कार्यकर्ताओं ने तुरंत मौके पर ही डॉक्टरों को बुलाकर उसका वही उपचार कराया। और उसके बाद दिल्ली मेनका गांधी पशु उपचार केंद्र में फोन कर वह से एम्बुलेंस को बुलाकर घायल गौवंश को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया ताकि आगे भी उसके उपचार में खानपान का ध्यान रखा जा सके। क्षेत्रीय नागरिकों ने हमेशा की तरह एक बार फिर गोवंश की जान बचाने के इस पुनीत कार्य के लिए गोरक्षा समिति कार्यकर्ताओं की सराहना करी है।
इस मौके पर वहा पहुंचने वाले शोबित हिन्दू, तेजवीर, महंत धनजय गिरी, प्रदेश गौ रक्षा प्रमुख अमित प्रजापति, सुमित, अंकित, अनुज, अरुण हिन्दू, के अतिरिक्त चौकी इंचार्ज आशुतोष तरार व डॉक्टर अजय यादव का विशेष सहयोग रहा।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..