जलभराव की समस्या से लोनी वासियों को मिलेगी निजात: रंजीता धामा

सरताज खान
गाजियाबाद। लोनी शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी की लोनी नगरपालिका चैयरमेन श्रीमती रंजीता धामा एवं पूर्व चैयरमेन मनोज धामा ने अपने बेहटा स्थित कैंप कार्यालय पर संयुक्त रूप से एक प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया। इस दौरान पत्रकारो को संबोधित करते हुये रंजीता धामा ने बताया कि लोनी नगरपालिका क्षेत्र मे जलभराव की समस्या को देखते हुये शासन की तरफ से 45 करोड रूपये की योजना को स्वीकृत किया गया है।लोनी नगर पालिका क्षेत्र के चार वार्डो बलराम नगर नाईपुरा आर्य नगर इन्द्रापुरी के विकास के लिए पास कराये गये है। जिससे इन चारो वार्डो की जल निकासी व विकास की योजना पर कार्य किया जायेगा।












