मऊ ।। मुहर्रम पर्व को सकुशल सम्पंन कराने के मद्देनजर मंगलवार को मधुबन थाना परिसर शांति समिति की बैठक थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार पाठक की अध्यक्षता में सम्पंन हुई। आयोजित बैठक में नगर पंचायत समेत थाना क्षेत्र के विभिन्न अंचलों से निकलने वाले मोहर्रम (ताजिए) के जुलूस को लेकर ताजिएदारों से चर्चा हुई। जबकि ताजिए जुलूस के दौरान किसी तरह का अवरोध उत्पन्न न हो, इस विषय पर बुद्धजीवी वर्ग अपना विचार व्यक्त किया।
वहीं पांती गांव में रास्ते पर वृक्ष के चलते ताजिया जुलूस में निकालने में परेशानी की शिकायत पर मामले का निस्तारण कर दिया गया। श्री पाठक ने कहा कि सभी धर्मों के पर्व अपने आप में महत्वपूर्ण हैं। ऐसे में आपसी सौहार्द बनाए रखने लोगों से अपील किया। आगे कहा कि त्योहार में खलल डालने वाले को किसी भी हालत में बख्सा नहीं जाएगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से एसआई सुरेश सिंह यादव, अशोक शुक्ल, राजेन्द्र कुमार, दयाराम यादव, महेन्द्र प्रताप तिवारी, सुबाष यदुवंशी, हरिन्द्र यादव, सभासद आलोक मल्ल, कन्हैया पर्वत, एकबाल अहमद, अलियास अहमद, आजाद, शाहआलम, मो.सद्दाम, शाहिल, हैदरअली आदि उपस्थित रहे।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..