मेरठ के कनोहर लाल स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में हुआ ‘कविता और स्लोगन प्रतियोगिता’ का आयोजन

करिश्मा अग्रवाल
मेरठ। कनोहर लाल स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय,मेरठ के गृह विज्ञान विभाग में चल रहे ‘पोषण सप्ताह’ कार्यक्रम (1 से 7 सितंबर,2018) के अंतर्गत मंगलवार को भोजन एवं पोषण से संबंधित कविताओं और स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के शीर्षकों में हेल्थ बनाओ, संतुलित और पौष्टिक आहार, भोजन और स्वास्थ्य,फ्रूट एंड वेजिटेबल,प्रोटीन शरीर की निर्माण इकाई, स्वस्थ शरीर निरोगी काया,अच्छी भोज्य आदतें,फलों का महत्व,स्वस्थ रहना है जरूरी आदि रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या डॉ किरण प्रदीप ने की।












