मेरठ के कनोहर लाल स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में चल रहे ‘पोषण सप्ताह कार्यक्रम’ का हुआ सफल समापन

करिश्मा अग्रवाल
मेरठ। कनोहर लाल स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय, मेरठ में गत सात दिवसों से चल रहे ‘पोषण सप्ताह कार्यक्रम’ का शुक्रवार को समापन हो गया। अंतिम दिवस छात्राओं द्वारा पोषण से संबंधित नुक्कड़ नाटकों का आयोजन कर उसके माध्यम से युवा पीढ़ी को खान पान संबंधी आदतों,भोजन की बर्बादी को रोकने एवं खाद्य पदार्थों पर अंकित लेबलिंग के महत्व को बताने एवं जागरूक करने का प्रयास किया गया ।












