पीडितों की विधायक ने की मदद

फारुख हुसैन
पलिया कलां खीरी। पलिया से दिल्ली जा रही प्राइवेट बस की दुर्घटना में पलिया विधानसभा क्षेत्र के दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी। रविवार को भाजपा विधायक रोमी साहनी पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे। विधायक ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए परिजनों को तुरंत सहायता के रुप में आर्थिक मदद दी। विधायक रोमी साहनी मृतक बस कंडेक्टर सुरेन्द्र के घर पहुंचे जहां विधायक ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए उन्हें तुरंत सहायता के रुप में दस हजार रुपये की मदद की।












