बावन द्वादशी के मौक़े पर टूर्नामेंट का शुभारंभ

फारुख हुसैन
सिंगाही खीरी। कस्बे में बावन द्वादशी के मौक़े पर टूर्नामेंट का शुभारंभ एसडीएम निघासन केशव नाथ ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के दौरान एसडीएम ने कहा कि गांव में खेलकूद अति आवश्यक होते हैं और गांव में खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ करने का मौका मिलता है तो मन प्रसन्न हो उठता है। इन्हीं खेलकूद के जरिए ही गांव में छिपी बैठी प्रतिभाएं भी बाहर निकलकर आती है। जो गांव में खेलने के बाद तहसील, जिला फिर प्रदेश के लिए खेलकर क्षेत्र का नाम रोशन करने का काम करते हैं।












