सुल्तानपुर – युवक की गोली मार कर हत्या. पुलिस जुटी जांच में
हरिशंकर सोनी
सुल्तानपुर (कादीपुर). जिले का सबसे बड़ा अपराध का हब बना कादीपुर तहसील क्षेत्र आज एक बार फिर से गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा. घटना हसरोपाकड़ पुर थाना करौदीकला का क्षेत्र के बिजेथुआ महावीरन धाम के पास की है जहा ऊखनी मे कृष्णा बैटरी इन्वर्टर सर्विस सेंटर सूरापुर के व्यापारी कृष्णा सिंह निवासी गांव हसरो पाकण पुर थाना करौदीकला को आज रात लगभग 11: 00 बजे अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया
मौके पर पहुंची पुलिस को उस समय ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा जब पुलिस ने शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया. देखते ही देखते स्थिति तनावपूर्ण हो गई. स्थिति को भापते हुए कादीपुर क्षेत्राधिकारी डीपी शुक्ला व कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दिया. ग्रामीणों के आक्रोशित होने का एक कारण यह भी था कि कादीपुर कोतवाली प्रभारी मामले को दुर्घटना बता रहे थे लेकिन जब ग्रामीणों ने देखा कि के गोली मारी गई है तो ग्रामीण आक्रोशित हो उठे और हंगामा करने लगे.
सुचना पाकर कई थानों की फ़ोर्स के साथ मौके पर क्षेत्राधिकारी ने पहुच कर मामले को शांत करवाया. समाचार लिखे जाने तक
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..