लखीमपुर खीरी में दो महिलाओं की हुई जमकर पिटाई, देखकर आपके भी रोंगटे हो जायेंगे खड़े
फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी जिले में दो महिलाओं की बेहरहमी से पिटाई का सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसे देखकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के महेवागंज इलाके का है। दोनों महिलाओं पर एक जय अम्बे सार्थक नाम की सर्राफा की दुकान में गहने चोरी का आरोप लगा है। सर्राफा व्यापारी ने चोरी के संदेह में दोनों महिलाओं को जमकर पीटा है जिससे महिलाएं बुरी तरह जख्मी हो गईं है। महिलाओं के शरीर पर लाठी डंडे और बेल्ट के गहरे निशान पड़े हुए हैं। सर्राफा व्यापारी का कहना है कि इन दोनों महिलाओं ने जेवर देखने के बहाने मेरी दुकान से जेवर गायब कर दिए लेकिन महिलाओं के पास किसी तरह की कोई बरामदगी नहीं। ना ही दुकान में लगे CCtv में महिलाओं के चोरी करने के फुटेज ही मिले। इसी झल्लाहट में सर्राफा ने अपने घर ले जाकर बन्द कमरे में महिलाओं पर जमकर लाठी डण्डे बरसाए।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सदर कोतवाली पुलिस ने सर्राफा व्यापारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस ने मामले की गम्भीरता को देखते हुए महिलाओं का भी मेडिकल कराने के बाद सर्राफा व्यापारी पर भी मारपीट की समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..