गहरे गड्ढे में दबे कानपुर निवासी युवक की उपचार के दौरान हुई मौत, परिवार का बुरा हाल

सरताज खान
गाजियाबाद। लोनी दो दिन पूर्व लोनी कोतवाली क्षेत्र की नसबंदी कालोनी में रहने वाले एक युवक द्वारा नीव से पुरानी र्इंट निकालने के दौरान उसके ऊपर मिट्टी का ढेर गिर जाने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसे गाजियाबाद एमएमजी में भर्ती कराया गया था। तभी से मौत और जिंदगी के बीच की लड़ाई लड़ रहा उक्त युवक आखिर मौत से हार गया।

पत्नी के शोर मचाने पर आस-पास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से लगभग दो घंटे मशक्कत के बाद उसे किसी तरह बाहर निकाला था। जिसकी गंभीर हालत के चलते उसे गाजियाबाद एमएमजी रेफर किया गया था। जिसने उपचार के दौरान आखिर अगले दिन दम तोड़ दिया। जिसकी मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।











