पहले मार दिया गोली, फिर पटक दिया उस पर बम, फ़िल्मी स्टाइल में मारा गया नीरज

मोहम्मद रियाज़ .
इलाहाबाद के कैंट क्षेत्र में मंगलवार रात हुई सनसनीखेज वारदात में एक हिस्ट्रीशीटर को दुर्गा पूजा पंडाल के अंदर गोलियों से भून दिया गया. पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है. हत्या की इस वारदात को चार बदमाशों ने अंजाम दिया और आसानी से फरार हो गए.

हत्या की जानकारी पर एसएसपी व एसपी सिटी भी अस्पताल पहुंचे और परिवार वालों से पूछताछ की. परिजनों की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है.
पुलिस का कहना है कि नीरज शातिर अपराधी था. उस पर एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज थे. हत्या के दो मुकदमों के साथ ही रंगदारी समेत कई अन्य मामलो में उनका नाम सामे आ चुका था. 2006 के कचहरी डाकघर लूट में भी उसका नाम सामने आया था. एसएसपी नितिन तिवारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हत्यारों की पहचान की जा रही है. क्राइम ब्रांच समेत तीन टीमों को मामले के खुलासे के लिए लगाया गया है.











