बाबरी मस्जिद के पक्षकार इकबाल को धमकी देने वाला सूर्य प्रकाश पुलिस हिरासत में
हरीशंकर सोनी
फैजाबाद। अयोध्या में विवादित बाबरी मस्जिद के मामले में पक्षकार इकबाल अंसारी को जान से मारने की धमकी मिली है। उनको अमेठी के एक युवक ने पत्र भेजकर जान से मारने की धमकी दी है। इसके बाद इकबाल अंसारी की सुरक्षा बढ़ाने के साथ पत्र की जांच कराई जा रही है। इसके साथ ही पत्र भेजने वाले युवक को आज अमेठी से गिरफ्तार कर लिया गया।
अमेठी के मुसाफिरखाना कोतवाली के दादरा निवासी सूर्य प्रकाश सिंह ने स्पीड पोस्ट से अयोध्या में बाबरी मस्जिद के पक्षकार इकबाल अंसारी को धमकी भरा पत्र भेजा। बाबरी मस्जिद के पक्षकार इकबाल अंसारी को भेजे गए पत्र में लिखा गया है कि भारत की सीमा के पार भाग जाओ। आठ पन्ने के धमकी भरा पत्र सूर्य प्रकाश सिंह ग्राम तथा पोस्ट दादरा मुसाफिरखाना जिला अमेठी ने लिखा है। इस पत्र में उसका पद श्री राम जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन का गौ सेवा वाहिनी ग्राम पोस्ट दादरा तहसील मुसाफिरखाना प्रमुख एवं प्रखंड मुसाफिरखाना गौरक्षा प्रमुख हिंदू विश्व हिंदू परिषद जिला अमेठी उत्तर प्रदेश दर्ज है। पत्र मिलते ही कल देर शाम से फैजाबाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छापेमारी शुरू की। अमेठी पुलिस ने आज सुबह आरोपी को गिरफ्तार कर फैजाबाद पुलिस को सौंप दिया है।
धमकी भरा पत्र मिलने के बाद इकबाल अंसारी की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इकबाल अंसारी की सूचना पर राम जन्मभूमि थानाध्यक्ष प्रदुम्न सिंह उनके आवास पर पहुंचे और जांच शुरू की। पत्र सूर्य प्रकाश सिंह निवासी दादरा, जिला अमेठी ने भेजा है।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..