आजमगढ़ : दीदारगंज थाना क्षेत्र के पुष्पनगर (पूक) गांव के समीप स्थित पोखरे में शनिवार की सुबह एक वृद्ध का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे भाइयों ने शव की शिनाख्त की। भाइयों ने उसकी हत्या का आरोप लगाया। भाई की तहरीर पर पुलिस ने दो प्रापर्टी डीलरों के खिलाफ हत्या की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
जौनपुर जिले के खेता सराय थाना क्षेत्र के कासिमपुर मोहल्ला के वार्ड नंबर सात निवासी 60 वर्षीय नन्हे उर्फ इरफान खान पुत्र स्व. हाफिज खान ने दो साल पूर्व अपनी ढाई बिस्वा खेत को प्रापर्टी डीलरों को बेचा था। उसके भाइयों का आरोप है कि प्रापर्टी डीलरों ने खेत का बैनामा कराने के बाद कुछ रुपये बकाया लगा दिया बकाए रुपये को आज तक नहीं दिया। उनका भाई नन्हें बकाया रुपये के तगादा के लिए शुक्रवार की शाम को घर से दीदारगंज थाना क्षेत्र के महुवारा गांव आया था। दूसरे दिन शनिवार की सुबह पुष्पनगर-हड़वा गांव पर स्थित पोखरे के पास ग्रामीण शौच के लिए गए थे। ग्रामीणों ने जब एक वृद्ध का शव पोखरे में देखा तो वे सन्न रह गए। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। काफी प्रयास के बाद शव की शिनाख्त भाइयों ने मौके पर आकर की।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..