देश का संविधान खतरे में है, जिसको बचाने के लिये जनता की अदालत में आया हु – तेजस्वी यादव

साकिब अहमद-सिवान बिहार
सीवान: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सोमवार को ‘संविधान बचाओ न्याय यात्रा’ के तहत सिवान के गांधी मैदान में पहुंचे. तेजस्वी के आने से पूर्व ही पूरा गांधी मैदान लोगों से खचाखच भरा हुआ था. सिवान के गांधी मैदान पहुंचने से पहले उन्होंने सिवान अतिथि गृह में संवाददाताओं के साथ बातचीत की.


कार्यकर्ताओं का हौसला आफजाई करते हुए तेजस्वी ने कहा कि लालू जी के जेल में रहने से निराश होने की जरुरत नहीं है. लालू जी एक विचार हैं. नीतीश कुमार का नाम लेते हुए तेजस्वी ने कहा कि मेरे चाचा पलटू राम कहते थे कि मिट्टी में मिल जाएंगे परंतु भाजपा से समझौता नहीं करेंगे. परंतु वोट के साथ डकैती कर वे भाजपा की गोद में जाकर बैठ गए. सूबे में अपराधियों की बोल बाला है. आये दिन हत्या, लूट, बलात्कार की घटना हो रही है और बीजेपी की सरकार चुप बैठी है.











