गाजियाबाद। लोनी कोतवाली थाना क्षेत्र के त्यागी मार्केट में रविवार रात चोरों ने घर के बाहर ख्रड़ी बुलेट पर हाथ साफ कर दिया। उक्त घटना सीसीटीवी में कैद हो गयी। पीड़ित ने थाने में घटना की शिकायत दी है। पुलिस सीसीटीवी की मदद से चोर की तलाश में जुट गयी है।
त्यागी मार्केट में रहने वाले अब्दुल कयूम परिवार के साथ रहते है। वे दिल्ली सहारनपुर मार्ग पर सलाम रेस्टोरेंट के नाम से चिकन की दुकान चलाते है। उनके बेटे अयूब ने बताया कि रविवार रात वह घर के बाहर बुलेट ख़डी कर अंदर घर में चले गए थे। करीब एक घंटे बाद घर से बाहर आया तो बुलेट गायब थी। घटना घर में व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे कैद हो गई। चोरी की शिकायत उन्होंने पुलिस को दी हैं। कोतवाली एसएचओ उमेश कुमार पांडेय ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की मदद से चोरों की पहचान की जा रही हैं। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है ,जल्द ही बुलेट बरामद कर चोरो को पकड़ लिया जाएगा।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..