मकान व दुकान का सामने से दरवाजा तोड़ चोरों ने पार किया लाखों का माल

नुरुल होदा खान
सिकंदरपुर बलिया 30 अक्टूबर। नगर के मिल्की मोहल्ला (ताजा आयरन) के समीप एक मकान व दुकान का सामने से दरवाजा तोड़ चोर नगदी सहित लाखों का सामान चुरा ले गए। गस्ती पर निकली पुलिस ने एक चोर को दबोच लिया। मिल्की मोहल्ला सड़क के किनारे राम सेवक राय की मकान है। राम सेवक राय परिवार समेत मुंबई में रह रहे अपने पुत्र के यहां गए हुए हैं। जिससे मकान में ताला बंद रहता है। आगे खाद की एक दुकान है।












