गुस्साए लोगों ने शव सड़क पर रखकर लगाया जाम, बिजली विभाग के खिलाफ की कार्रवाई मांग

सरताज खान
गाजियाबाद। लोनी युवक की मौत से गुस्साए लोगों ने शव बुधवार को लोनी गाजियाबाद रोड पर रख मृतक के परिजनों ने विद्युत निगम के खिलाफ जमकर हंगामा काटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हंगामा काट रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन गुस्साए लोग लापरवाही बरतने वाले विद्युत निगम अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देते हुए किसी तरह लोगों को शांत कराया। आश्वासन के बाद प्रदर्शकारियों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

निगम लापरवाही से हुई युवक की मौत काटा हंगामा
युवक की अचानक हुई मौत से परिजनों व कालोनी के लोगों में बुधवार सुबह गुस्सा फूट पड़ा। पोस्टमार्टम के बाद मिले शव को गुस्साए लोगों ने लोनी गाजियाबाद रोड पर रख दिया। जहां लोगों ने विद्युत निगम अधिकारियों पर युवक की मौत का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि वर्षों पूर्व बिछाई गई एचटी लाईन जर्जर होकर छतों से छूती हुई जा रही है। जिसके कारण मंगलवार सुबह करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन गुस्साए लोग निगम अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। पुलिस कार्रवाई का आश्वासन देते हुए किसी तरह लोगों को शांत कराया। आश्वासन के बाद लोगों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।











