अवैध प्रदूषण इकाइयों को प्रशासन ने किया ध्वस्त, क्षेत्र में हड़कंप

सरताज खान
गाजियाबाद। लोनी सोमवार को जिलाधिकारी गाजियाबाद के निर्देशानुसार संयुक्त समिति तहसीलदार न्यायिक लोनी उषा सिंह के नेतृत्व में विद्युत विभाग , नगर पालिका लोनी ,पुलिस विभाग एवं प्रदूषण विभाग द्वारा संयुक्त रुप से तहसील लोनी क्षेत्रांतर्गत ग्राम सकलपुरा लोनी के खेतो मे अवैध रूप से संचालित तार जला कर तथा कैमिकल से कापर निकालने वाली इकाइयों के विरुद्ध कार्यवाही की गई।












