अवैधानिक रूप से पटाखे बनाने व बेचने वालों के विरुद्ध चला प्रशासनिक चाबूक

सरताज खान
गाजियाबाद। लोनी बुधवार की शाम प्रशासनिक अधिकारियों ने फर्रूखनगर गांव में स्थित पटाखा गोदामो व दुकानों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए ऐसी तीन दुकानों को सील कर दिया जो वहां बिना किसी अनुमति के संचालित थी। अधिकारियों के अनुसार उनकी उक्त कार्रवाई आगे भी इसी प्रकार जारी रहेगी।

उपजिलाधिकारी की उक्त कार्रवाई से पूर्व उन्होंने लोनी की आर्य नगर कॉलोनी में भी प्रदूषण फैलाने वाली अवैध रूप से संचालित 4 रंगाई फैक्ट्रियों को भी सील कर किया। उप जिलाधिकारी ने कहा कि जब तक हाई कोर्ट, प्रदेश सरकार या एनजीटी के आदेश नहीं आते हैं तबतक कोई भी पटाखा गोदाम संचालित नहीं करने दिया जाएगा। एसडीएम की उक्त कार्रवाई के दौरान तहसीलदार पर्धन शर्मा व न्यायिक तहसीलदार उषा सिंह आदि भी उनके साथ रहे। जिन्होंने पटाखे बेचने व बनाने वालों के विरुद्ध अपनी इस कार्रवाई को आगे भी इसी प्रकार जारी रखने के लिए कहा है।











