आदिल अहमद
रूस सैन्य परिवहन में इस्तेमाल होने वाले दुनिया के सबसे बड़े विमान से सीरिया को एस-300 मीज़ाईल सिस्टम भेज रहा है।
सीरिया में रूसी विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने पर इस्राईल के साथ तनाव के बीच कि जिसके लिए मॉस्को तेल अविव को ज़िम्मेदार समझता है, रूस, रिपोर्ट के अनुसार, सैन्य परिवहन में इस्तेमाल होने वाले दुनिया के सबसे बड़े विमान से सीरिया को एस-300 मीज़ाईल सिस्टम भेज रहा है।
इस्राईल की वाईनेट न्यूज़ की सोमवार की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले कई दिन से रूसी-सीरियाई हवाई रूट पर रूस निर्मित विमान एन्टोनोव एन-124 को उड़ान भरते देखे गए। एन्टोनोव एन-124 विमान को रूसी एयर फ़ोर्स सहित कई देश मालवाहक जहाज़ के रूप में इस्तेमाल करते हैं।
रिपोर्ट के अनुसार, एन-124 की पहली उड़ान गुरुवार की शाम सीरिया के लाज़ेक़िया प्रांत में स्थित रूस की हमीमीम एयर छावनी में देखी गयी।
पिछले महीने रूस ने सीरिया को ज़मीन से हवा में मार करने वाले मीज़ाईल सिस्टम एस-300 देने का वादा किया था ताकि इस तरह इस अरब देश की वायु रक्षा क्षमता मज़बूत हो।
यह एलान, लाज़ेकिया (लताकिया) में राष्ट्रीय संस्थाओं पर इस्राईल के हवाई हमलों का सीरियाई फ़ोर्स द्वारा एस-200 से जवाब देते समय रूस के एक टोही विमान के गिरने के नतीजे में सामने आया है। इस विमान के गिरने से रूस के 15 इंटेलिजेन्स अफ़सर मारे गए थे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…