पश्चिम सऊदी अरब द्वारा आतंकियों के समर्थन से अवगत है चाम्सकी

आदिल अहमद
अमरीका के प्रख्यात टीकाकार नोम चाम्सकी ने कहा है कि पश्चिम सऊदी अरब द्वारा आतंकियों के समर्थन से अवगत है लेकिन वह जान बूझ कर इसकी अनदेखी कर रहा है। उन्होंने क्षेत्र में सऊदी अरब की विध्वंसक भूमिका की आलोचना करते हुए कहा कि यह देश मध्यपूर्व में चरमपंथी गुटों का समर्थन कर रहा है। उन्होंने बल देकर कहा कि सऊदी अरब दाइश और नुस्रा फ़्रंट जैसे आतंकी गुटों का खुला समर्थन कर रहा है।












