सपा ग्रामीण ने पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी के निधन पर की शोक सभा

मो. रियाज़
कानपुर। समाजवादी पार्टी कानपुर ग्रामीण में जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह यादव के अध्यक्षता में पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल उत्तर प्रदेश उत्तराखंड एन डी तिवारी जी के निधन पर शोक सभा की गई। जिसमें जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह यादव ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि महान समाजवादी चिंतक लोहिया जी के करीबी एनडी तिवारी जी ने देश की आजादी में अहम भूमिका अदा की उन्होने स्वतंत्रता आंदोलन बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया क्रांतिकारियों में जान फूंकने का काम किया। सरकार बनने के बाद देश और देश की सरकारो में अहम भूमिका रही।












