मूरतगंज ब्लॉक परिसर में पोषण दिवस का हुआ समापन

तबज़ील अहमद / जितेन्द्र कुमार
कौशाम्बी. मूरतगंज ब्लॉक परिसर में 2 अक्टूबर मंगलवार को पोषण दिवस का समापन हुआ जिसमें बच्चों द्वारा कई प्रकार के कार्यक्रम प्रस्तुत किए इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ब्रांड अंबेसडर पंडित हयातुल्लाह चतुर्वेदी जिला पूर्ति अधिकारी डीपीयू और सीडीपीओ मूरतगंज ममता सचान मौजूद रहे साथ में ब्लॉक की सभी आंगनवाड़ी कार्यकत्री भी मौजूद रही बच्चों ने खेल से संबंधित कार्यक्रम प्रस्तुत किए और बच्चियों ने मेहंदी का कार्यक्रम किया बाद में जिला पूर्ति अधिकारी ने बच्चे और बच्चियों को पुरस्कार देकर कार्यक्रम का समापन किया












