सर्राफा कमेटी द्वारा नेकी की दीवार का शुभारंभ – न कोई देने वाला होता और न ही किसी से पूछने की आवश्यकता

फारुख हुसैन
मोहम्मदी खीरी – नगर में नेकी की दीवार पहल का सर्राफा कमेटी द्वारा मोहम्मदी में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष संदीप मेहरोत्रा कन्हैया ने किया। अभी तक आपने ये कहावत नेकी कर दरिया में डाल की कहावत तो सुनी होगी, लेकिन नेकी की दीवार के बारे में आपने शायद ही सुना होगा मोहम्मदी नगर एक ऐसी दीवार भी है। जहां जरूरत का हर सामान बिना किसी कीमत के मिल जाता है।












