ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई बाइक, चालक की मौत

फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी। बाइक सवार तीन लोगों की ट्रैक्टर ट्राली से भिड़ंत हो गई। जिससे बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक पर सवार दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी मितौली भेजा गया। जहां से घायलों की हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

जिससे बाइक चला रहे हारून पुत्र मसीबुल्ला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक सवार मृतक के चाचा व चाची भी गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में चौकी पुलिस के द्वारा ट्रैक्टर को चालक हिरासत में ले लिया गया है। घायलों को उपचार हेतु मितौली सीएससी भेजा गया। जहां घायलों की स्थिति नाजुक देख जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। समाचार लिखे जाने तक घायलों की हालत चिंताजनक बनी हुई थी। वहीं मैगलगंज पुलिस ने के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।











