लखीमपुर खीरी/ लखीमपुर खीरी से बड़ी खबर आ रही है यहां जिला अस्पताल के चिकित्सा अधिकारियों का अमानवीय कृत्य एक बार फिर उजागर हुआ है। अलबत्ता चिकित्सा अधिकारियों की घोर लापरवाही ने एक अज्ञात शव को सड़ा डाला। शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखा था।
दरअसल चिकित्सा अधिकारियों ने अज्ञात शव को कई दिन पूर्व मोर्चरी में खराब पड़े फ्रिजर में रखवा दिया। फ्रिजर खराब होने के चलते शव सड़ने लगा।शव इतना खराब हो गया कि उस में कीड़े पड़ गए ।दुर्गंध के कारण मर्चरी के समीप निकलने वाली सड़क पर राहगीरों का निकलना दूभर हो गया ।लेकिन जिला अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी नाक और कान में रुई लगाए बैठे रहे । जब राहगीरों ने इस बात की शिकायत डी एम से की तब जाकर जिला अस्पताल के चिकित्सा अधिकारियों को होश आया ।जिला अधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि फ्रिजर खराब होने के चलते शव से दुर्गंध आई उन्होंने बताया फ्रिजर को सही कराया जा रहा है साथ ही एक अतिरिक्त फ्रीजर की भी व्यवस्था कराई जा रही है बहरहाल अमानवीय कृत्य करने वाले इन जिम्मेदारों पर कब कार्रवाई होगी यह देखना दिलचस्प होगा
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..