लखीमपुर खीरी. एक ओर जहां उत्तर प्रदेश के मुखिया सरकारी अस्पतालो को सुधारने के लिए दावे पर दावे किये जा रही है। ताकि अस्पतालों में आये मरीजो को किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत परेशानी न हो, वही दूसरी ओर लखीमपुर खीरी जिले के थाना भीरा के ग्राम बिजुआ के सामुदायिक स्वास्थय केंद्र को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है।
शौचालय में फेकी गयी दवाईयां किस कदर पड़ी हुई है, वायरल वीडियो की पड़ताल जब जांच पड़ताल की गयी तो पता चला यह वायरल वीडियो कुछ दिनों पुर्व बिजुआ समुदायिक स्वास्थ केंद्र का है। जब इस मामले की पूरी जानकारी बिजुआ प्रभारी सीएचसी अमित सिंह से ली गयी तो बताया गया ये दवाई पेट के मरीजो के लिए थी। जो एक्सपायर हो चुकी थी। इन दवाओं को डिस्पोज करने के लिए चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी को दी गयी थी। लेकिन चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की लापरवाही के चलते ये दवाई शौचालय में रख दी गयी। लापरवाह कर्मचारियों से स्पष्टी करण मांगा गया है। स्पष्टी करण के बाद कार्यवाही की बात कही गयी है।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..