भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिया ज्ञापन, कहा ज़िले को सुखा ग्रस्त घोषित करे

मुकेश यादव
मधुबन/मऊ : भारतीय जनता पार्टी द्वारा मधुबन तहसील मुख्यालय पर जनपद को सुखा ग्रस्त घोषित करने के लिये उपजिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौपा गया । उक्त ज्ञापन में इस वर्ष सूखे के कारण क्षतिग्रस्त फसल का जिक्र किया गया है ।

किसानों के पूंजी बीज खाद दवाई जोताई, मजदूरी, सिचाई में काफी धन खर्च कर चुके है उचित उत्पादन नही होने से किसानों की कमर टूट गई है।उक्त ज्ञापन मे भाजपाइयो ने उपजिलाधिकारी से तहसील को सुखा ग्रस्त होने की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजेने की मांग की इस मौके पर देवेंद्र सिंह,विजयभूषण तिवारी, शिवानन्द मल्ल,अनिल कुमार सिंह,अशोक तिवारी, डिम्पल पांडेय आदि रहे











