जनपद स्तरीय अधिकारियो के साथ विशेष सचिव, लोक निर्माण विभाग ने किया समीक्षा बैठक

संजय ठाकुर
मऊ : श्रीमती प्रीति शुक्ला, विशेष सचिव, लोक निर्माण विभाग, लखनऊ/नोडल अधिकारी जनपद-मऊ की अध्यक्षता में कलेक्टेट सभाकक्ष में निर्धारित ऐजेण्डा विन्दुओ पर जनपद स्तरीय अधिकारियो के साथ समीक्षा बैठक की गयी।नोडल अधिकारी द्वारा समीक्षा करते हुए सभी जनपद स्तरीय अधिकारियो को निर्देेश दिये कि आप लोगो द्वारा जो भी लम्बित प्रकरण है उसे जल्द से जल्द पूर्ण करा लेें क्योकि मुख्यमत्री द्वारा हर बिन्दु पर स्वयं समीक्षा की जा रही है।

उक्त अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मुख्य राजस्व अधिकारी, परियोजना निदेशक, जिला विकास अधिकारी, जिलापूर्ति अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, उप कृषि निदेशक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, उप जिलाधिकारी सदर, घोसी, मधुबन सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।











