नहीं रहे पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी, 93 वर्ष की आयु में हुआ निधन

अनिला आज़मी
डेस्क. उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस से बीजेपी में आए नेता एनडी तिवारी का गरुवार को 93 साल की उम्र में निधन हो गया है। एनडी तिवारी पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। जिसके बाद गुरुवार को दिल्ली के साकेत में एक प्राइवेट अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली।












