विधायक ने किया डिप्टी सीएम का स्वागत,
गोला के केन ग्रोवर्स कॉलेज में आयोजित समारोह में आये थे डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा

फारुख हुसैन
पलिया कलां खीरी। गोला केन ग्रोवर्स डिग्री कॉलेज के स्वर्ण जयंती समारोह में मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा पहुंचे। कार्यक्रम में पलिया विधायक रोमी साहनी भी मौजूद रहे। उन्होंने डिप्टी सीएम से मुलाकात की और उनका जिले में आगमन पर अभिनन्दन भी किया। यहां प्रदेश के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने शिक्षा प्रणाली को मज़बूत करने, शिक्षा के व्यवसायीकरण को समाप्त करने पर बल दिया।












