धामा ने जन-चौपाल लगाकर सुनी जनसमस्याएं

सरताज खान
गाजियाबाद। लोनी मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की लोनी नगरपालिका चैयरमैन रंजीता धामा एवं पूर्व चैयरमेन मनोज धामा ने 100 फुटा रोड नीलम फैक्ट्री के पास जन – चौपाल लगाकर कालोनीवासियों की समस्याओं को सुना। चौपाल के माध्यम से रंजीता धामा एवं पूर्व चैयरमेन मनोज धामा ने समस्याओं को बेहद शालीनता से सुना।

इस अवसर पर समाजसेवी धर्मेन्द्र त्यागी, सभासद अमित तोमर, रमेश पंडित, विनय कुमार, जयपाल शर्मा, हाजी फरमूद, नेक सिंह, रीता देवी, जसमीत गिल, शारदा विश्वकर्मा, नरेश वशिष्ठ, जयकुमार आदि सहित सैकड़ों की संख्या मे महिलाएं एवं पुऱूष उपस्थित रहे।











