फिर उठा मोक्ष की नगरी काशी में धर्मान्तरण का मुद्दा

अनुपम राज
वाराणसी। वाराणसी में बीते दिनों शहर के गोदौलिया क्षेत्र के चर्च में धर्मांतरण का मामला ठंडा भी नहीं हुआ तभी आज वाराणसी के वरुणापार क्षेत्र अर्दली बाजार में स्थित चर्च में धर्मांतरण के मामले से फिर से मौहाल गरमा गया है।दरअसल क्षेत्र निवासी रामवृक्ष सोनकर के नाती विनोद कुमार मौर्य जिसने हिन्दू धर्म बदल कर ईसाई धर्म अपनाया था, अर्दली बाजार में कई घरों में उसका आना जाना था और कई लोगो का धर्म परिवर्तन करा चुका था। धर्म बदलने पर वह रुपये भी दिया करता था और मोहल्ले की बहुत सी महिलाएं और पुरुष गिलट बाजार स्थित चर्च में भी जाते हैं, जहां प्रार्थना होती है।












