नशे में चल रहा था ऑटो चालक, पलटी ऑटो, एक दर्जन घायल, एक की मौत
मुकेश यादव
मधुबन (मऊ) थाना क्षेत्र के गुरूमहा गांव के सामने मर्यादपुर से सवारी भरकर आ रहा ऑटो चालक के नशे में होने के चलते रोड के किनारे पेड़ में जाकर टकरा गई जिसमें सवार एक दर्जन लोग घायल हो गये आनन फानन में आस पास के लोगो ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतहपुर मंडाव में भर्ती कराया गया जहाँ चिकित्सको ने प्राथमिक उपचार करने के बाद चार को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
बुधवार की दोपहर में मधुबन बेल्थरा मार्ग के मर्यादपुर से राजेश निवासी भेडवरा अपने निजी टेम्पो से सवारी भरकर मधुबन जा रहा था कि गुरूमहा गांव के सामने चालक नशे में होने के चलते टेम्पो अनियंत्रित होकर रोड के किनारे पेड़ में जाकर टकरा गई जिसमें सवार सुरेंद्र पुत्र निर्जन प्रसाद 30 वर्ष पूनम पत्नी सुरेंद्र 28 वर्ष सिवनी पुत्री सुरेंद्र 6 वर्ष आर्यन पुत्र सुरेंद्र 1 वर्ष निवासी बेला सुल्तानपुर ,ताबिश पुत्र शमशुद्दीन 14 वर्ष निवासी जोगरी नासरीन फातमा पत्नी वलीउल्लाह 35 वर्ष निवासी जोगरी ,सबा परवीन पत्नी अकमल सिद्दकी 20 वर्ष निवासी रामपुर ,मुलायम पुत्र नजीबुल्लाह 24 वर्ष निवासी रामपुर , चंदा पत्नी रामअवध 50 वर्ष निवासी लधुआइ, संजू पत्नी छट्ठू 32 निवासी मधुबन ,मोती पाल 60 वर्ष कौशिल्या पत्नी मोतीलाल 55 वर्ष निवासी मर्यादपुर गम्भीर रूप से घायल हो गये आनन फानन में आस पास के लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतहपुर मंडाव में भर्ती कराया गया जहाँ चिकित्सको ने प्राथमिक उपचार करने के बाद मोती लाल पाल,पूनम ,तविस, समा परवीन को चिकित्सको ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया ऑटो के पेड़ में टकराने के चलते मधुबन बेल्थरा मार्ग के घटना स्थल पर अफरा तफरी बनी रही
समाचार लिखे जाने तक प्राप्त सुचना के अनुसार घायलों में एक 13 वर्षीया शब्बीर की मृत्यु हो गई है.
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..