ट्रेन से कट कर वृद्ध की मौत

तबजील अहमद
कौशाम्बी। कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी रेलवे स्टेशन के पास लाइन पार करते समय मालगाड़ी की चपेट में आने से एक वृद्घ की मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब वृद्घ अपने गाँव असवाँ से भरवारी जाने के लिए लाइन पार कर रहा था। मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस के सिपाही रमेश सिहं ने वृद्ध की शिनाख्त करा कर भरवारी चौकी इंचार्ज राजीव सिंह को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुँच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।












