सिकन्दरपुर(बलिया)21नवम्बर। बेथरारोड मार्ग पर करमौता गांव के समीप अचानक सामने आ गए ब्यक्ति को बचाने के प्रयास में बाइक पलट गई। जिससे उस पर सवार दो युवक घायल हो गए।घायलों में से एक को इलाज हेतु सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
नगर के मोहल्ला डोमनपुरा निवासी गुलाम मुस्तफा (43) एवं मनीर अहमद (42) बाइक से देर शाम को मुटुरी गांव से अपने घर आ रहे थे।वे जैसे ही करमौता गांव के समीप पहुंचे कि अचानक एक ब्यकि बाइक के सामने आ गया।जिसे बचने के प्रयास में असन्तुलित हो कर बाइक पलट गई।जिसमें सड़क पर गिर कर दोनों घायल हो गए।दुर्घटना के बाद मौके पर इकट्ठा लोगो ने दूसरे वाहन से दोनों घायलों को इलाज हेतु स्थानीय सी एच सी पहुंचाया।जहां प्राथमिक उपचार के बाद गम्भीर हालत को देख डॉक्टर ने गुलाम मुस्तफा को सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..