बिजुआ-खीरी। बैंक में आधार कार्ड जमा करने गया एक युवक लापता हो गया है। परिजन ने युवक की काफी तलास की मगर उसका कोई सुराग न लग सका। लापता युवक की पत्नी ने मामले की तहरीर बिजुआ चौकी पर देते हुए रिंकी ने बताया। कि उसका पति रिंकू भीरा थाना क्षेत्र के ग्राम सोनपुर का निवासी है।
रिंकी और उसका पति दिनांक 14/11/2018 से दिन में लगभग 10:00 बजे घर से निकले थे जो और मूड़ा सवारान की इलाहाबाद लखनऊ क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक पहुंचे थे। रिंकी ने बताया मेरे पति ने हमे बैंक में छोड़कर अलीगंज चले गए। क्योंकि उनका बैंक खाता अलीगंज की इलाहाबाद बैंक में है। जो खाते में आधार कार्ड लगवाने गए थे। ऐसा कहकर मेरे पति मुझको मूडा की एक बैंक में छोड़कर अलीगंज बैंक के लिए चले गए थे। काफी समय गुजर गया लेकिन उसका पति वापस नही आया तो रिंकी अपने घर लौट गई। धीरे धीरे 4 दिन गुजर गए लेकिन रिंकी के पति का कोई सुराग न लग सका।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..