छठ पर्व धूमधाम से मनाने को भाजपा नेताओं ने घाट की साफ सफाई
सरताज खान
गाजियाबाद। लोनी शुक्रवार को लोनी वार्ड नंबर 26 नवीन कुंज स्थित घाट पर भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सतपाल प्रधान के नेतृत्व में साफ सफाई की गई। इस मौके पर सतपाल प्रधान ने कहा कि आस्था का महापर्व छठ पर्व सूर्य देव की पूजा के लिए प्रसिद्ध है।
व्रतधारी जलाशयों में पहुंचकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगे। मान्यता है कि छठ मैया अपने जातको की रक्षा करती है और उनकी सभी मनोकामना पूरी करती है। माना जाता है कि छठ माता के गीत सुनने से सारी परेशानियां दूर हो जाती है और मां की कृपा से उसका जीवन खुशहाल हो जाता है । महापर्व छठ पूजा की तैयारी में छठ पूजा समिति के पदाधिकारियों के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने घाट की साफ-सफाई और मरम्मत का काम शुरू कर दिया है। इस मौके पर मुख्य रूप से विनोद प्रधान दिलीप मौर्या ,जितेंद्र , वेद मुरारी लाल , बहादुर नरेंद्र सिंह ,सुभाष पांडे ,अमरजीत सिंह ,सुनील झा, डॉ अरविंद ठाकुर, अरुण झा, अजय शर्मा , कपिल शर्मा , चंचल कुमार , सुभाष , रविंदर ,विजय कुमार , कोमल आदि सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..