अमेरिका और दक्षिणी कोरिया ने आरंभ किये सैन्य अभ्यास

मो आफ़ताब फ़ारूक़ी
दक्षिणी कोरिया और अमरीका ने सोमवार से पुनः संयुक्त सैन्य अभ्यास आरंभ किया है। अमरीकी तथा दक्षिणी कोरिया के विदेशमंत्रियों की बैठक के साथ दोनो देशों ने फिर से सैन्य अभ्यास आरंभ किये हैं। दक्षिणी कोरिया के रक्षामंत्रालय ने एलान किया है कि अमरीका के साथ दक्षिणी कोरिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास, यूहांग नगर के निकट दो सप्ताहों तक चलेगा। तय कार्यक्रम के अनुसार इस संयुक्त सैन्य अभ्यास में अमरीका तथा दक्षिणी कोरिया के लगभग 500 मेरीन भाग लेंगे।












