आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस

फारुख हुसैन
मोहमदी खीरी – माह के पहले और तीसरे मंगलवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस मे जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता की जिसमे कुल 40 शिकायतें आई। जिसमे 02 का मौके पर निस्तारण किया गया। वहीं राजस्व की 15 पुलिस की 10 तथा चकबंदी की 5 शिकायतें आई वहीं अन्य विभागों में 1-1 और 2-2 शिकायती पत्र आए समाधान दिवस में जिलाधिकारी पुलिस अधीक्षक तथा मुख्य विकास अधिकारी ने एक गरीब परिवार रविंद्र कुमार हरेहरा पुर को आटा ,दाल ,चावल तेल सहित अन्य सामग्री भेट की।












