वन्यजीवों की सुरक्षा के दावे हुवे थोथे, मगरमच्छ की मौत सीमा क्षेत्र में टालते अधिकारी

फारूख हुसैन
लखीमपुर खीरी. जिले में जहां एक ओर वन्यजीवों की सुरक्षा के दिये बड़े बड़े दावे किये जाते हैं और उन पर अम्ल करने की बात भी की जाती है पर॔तु वन्य जीवों की सुरक्षा किस तरह की जा रही है यह जब सामने आया जब एक बार फिर एक मगरमच्छ की तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गयी।

यह देखकर ही वन अधिकारी अपना पल्ला झाड़कर वापस चले गये। देखा जाये तो यह बेजुबान वन्यजीव की उनके लिये परेशानी का सबब बन गया जो उनकी सुरक्षा की बात करते हैं। फिलहाल यह सोचनीय विषय बन चुका है। पर॔तु मौके पर पहुंचे मझगई रेंज के दरोगा विक्रम सिंह ने बिना किसी सीमा विवाद के म्रतक मगरमच्छ के शव को रोड से किनारे करवाया और उसका पोस्टमार्टम भी करवाने की बात कही।











